Press "Enter" to skip to content

बाइक में ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, बुआ-भतीजे घायल


शिवपुरी।
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में आज दोपहर के समय एक पानी के टेंकर चालक ने
तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार बुआ भतीजे में टक्कर मार दी
जिससे वह घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया
गया।

जानकारी के अनुसार शिवम लोधी पुत्र महेन्द्र लोधी उम्र 18 वर्ष
निवासी लबेड़ा मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमजी 4605 पर अपनी बुआ सरोज लोधी
पत्नी लक्ष्मण सिंह लोधी निवासी पुरैनी को बैठाकर लबेड़ा से पिछोर आ रहा
था तभी पिछोर में डांग बंगला चौराहे पर एक पानी के टेंकर चालक ने उनकी
मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों बुआ- भतीजे घायल हो गए। घायलों को
उपचार हेतु पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवम के हाथ में 10 टांगे
आए हैं जबकि सिर में भी चोट आई है जबकि बुआ के हाथ-पैर में चोटें आईं हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!