Press "Enter" to skip to content

बाइक लूट का आरोपी शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार

शिवपुरी। खनियाधाना पुलिस ने कल अमरपुर रोड से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस ने एक बाइक भी जप्त की है जिसे कुछ समय पूर्व उक्त आरोपी ने एक आदिवासी युवक से छीनी थी  पुलिस ने इस मामले में पूर्ब में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ प्रकरण पंजीबन्ध किया था और तभी से पोलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और कल पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से बाइक बरामद करली खनियाधाना की आई विजयपाल सिंह जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि कल उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि एक आरोपी कल्ला पुत्र नरेंद्र सिंह यादव दो प्लास्टिक की क्या नाम है 70 लीटर शराब लेकर अमरपुर रोड पर खड़ा हुआ है जो बस का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की और आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया जहां पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि कि कुछ दिनों पूर्व उसने एक आदिवासी युवक से बाइक क्रमांक पीएम 33 पीएम 4362 को छिना था जो उसने अपने घर पर रख रखी है पुलिस ने आरोपी के बताए गए स्थान पर पहुंचकर जब तलाशी ली तो वह बाइक उसके घर पर रखी मिली जिसे जप्त कर पुलिस थाने ले आई। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी विजय सिंह जाट के नेतृत्व में सउनि रामअवतार सिंह यादव, कलेस्तु लकड़ा, आर. बाबूलाल पाल, रामसिंह, ओमप्रकाश राठौर, अच्युतेन्द्र सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विनोद सेन, अमर सिंह बंशकार, देवेश पाठक की भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!