
रानू परिहार, हिम्मतपुर। हिम्मतपुर चौकी प्रभारी पूनम कटारे को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक जायलो कार क्रमांक एमपी 09 बीसी 8899 में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस ने वाहनों की चैकिंग प्रारंभ कर दी। इस दौरान पुलिस ने करारखेडा बिरौली रोड पर जायलो कार को रोक लिया जब वाहन की चैकिंग की गई तो उसमें आठ मदिरा प्लेन की पेटी रखी हुई थी जिसकी कीमत लगभग बीस हजार बताई जा रही है। एवं शराब तस्कर धर्मेन्द्र पुत्र संग्राम साहू निवासी फिल्टर रोड करैरा एवं दीपक पुत्र हरभजन जाटव निवासी ब्लॉक के पीछे करैरा के खिलाफ 34(2)आवकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय मे पेश किया। शराब पकडऩे में चौकी प्रभारी पूनम कटारे के अलावा आरक्षक दिलीप सिंह शाक्य, सेनिक सुरेन्द्र यादव, सतीश शर्मा, सिरनाम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Be First to Comment