नाबालिग को परिजनों ने मोबाइल नहीं दिया तो गुस्से में पिया जहर

शिवपुरी। ग्राम जसराजपुर में एक नाबालिग ने परिजनों से मोबाइल मांगा और जब उन्होंने नहीं दिया तो गुस्से में जहर पी लिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में लाया गया है। परिजनों ने बताया कि बालक पढ़ाई में कमजोर है इसलिए परिजन उसे मोबाइल से दूर रखना चाहते थे। वह 4-5 दिन से मोबाइल देने की जिद पर अड़ा हुआ था। जब नहीं दिया तो जहर गटक लिया।