Press "Enter" to skip to content

अनुपस्थित मिले विद्यालय में शिक्षक

Image result for विद्यालय

करैरा ! इन दिनों मोबाइल मॉनीटरिंग के दौरान कई तरह के बहाने शिक्षकों द्वारा बनाए
जा रहे है जिसमें खनियांधाना में माध्यमिक विद्यालय लहर्रा में पदस्थ
अध्यापक दयाराम कोली सुबह 11.10 पर अनुपस्थित मिले। जब उनसे पूछा गया कि
कहां थे तो बोले कि शौचालय की टाइल्स लेने गया था इस वजह से स्कूल नहीं आ
पाया। खनियांधाना के ही प्रावि खेरापोहा में पदस्थ शिक्षक रामसेवक केवट
सुबह11.40 पर अनुपस्थित मिले। इसी तरह पोहरी में मा वि रामपुरा में अध्यापक
अखिलेश ठाकुर 11.55 पर अनुपस्थित मिले जब उनसे पूछा तो बोले कि वह गणवेश
की राशि लेने पोहरी आए है। जबकि शाला बंद थी। कोलारस के लुहारपुरा के सहायक
अध्यापक नीलेश तिवारी दोपहर1.20 पर अनुपस्थित मिले उन्होंने कॉल रिसीव
नहीं की और शाला भी बंद मिली। कोलारस में मजरा दीघोदी के सहायक अध्यापक
दिलीप मांझी पिछली 9 सितंबर से अनुपस्थित मिले। शिवपुरी के प्रावि टपरा
हिनोतिया के हरप्रसाद तिवारी दोपहर 2.20 पर अनुपस्थित मिले वहीं बदरवास के
मावि पगारा में निमित्ता सिंह 3.30 पर अनुपस्थित थीं वह 9 सितंबर से स्कूल
नहीं पहुंची।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!