शिवपुरी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के शिवपुरी प्रवास के दौरान शहरभर में निकाले गए रोड शो का कल जेबकतरों ने भरपूर लाभ उठाया और रैली में शामिल पत्रकारों व नेताओं की जेबें काट दी जिसकी शिकायतें सभी ने पृथक-पृथक रूप से कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इन मामलों में भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रदेशाध्यक्ष की रैली का रोड शो दोपहर करीब 1 बजे के लगभग माधवचौक चौराहे पर किसान मोर्चा द्वारा बनाए गए स्वागत मंच पर पहुंचा जहां काफी भीड़ मौजूद थी जिसका फायदा जेबकतरों ने उठाते हुए वहां मौजूद पत्रकार उमेश भारद्वाज और संजय शर्मा की जेब काट ली। साथ ही कई नेताओं को भी जेबकतरों ने अपने निशाने ले लिया। पत्रकार उमेश भारद्वाज की जेब से जेबकतरे ने पर्स तड़ दिया जिसमें 2700 रूपये नगदी, तीन एटीएम, अधिमान्यता कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लायसेंस और गाड़ी रजिस्ट्रेशन कार्ड रखा हुआ था वहीं पत्रकार संजय शर्मा का भी पर्स जेबकतरों ने निकाल लिया जिसमें 8100 रूपये नगद, पेनकार्ड, आधारकार्ड और ड्राइविंग लायसेंस था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामलों में फरियादियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।








Be First to Comment