
कोलारस।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र एवं मेटर्निटी
वार्ड में भर्ती मरीजों एवं बच्चों को फल, बिस्किट, कपड़े राष्ट्रपिता
महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के
अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
नारायण निवौरिया, डॉ. विवेक शर्मा द्वारा वितरित किये गये। पुनर्वास
केन्द्र के एक दर्जन बच्चों को सूट दिये गये जिनमें गौरी रिजौदा, शिवा
कोलारस, निशा कोलारस, धमेन्द्र रामराई, दिव्यांश देहरदागणेश, नीरज कोलारस,
अशिला सिंघराई, कार्तिक रिजौदा आदि बच्चे थे। इस अवसर पर महेन्द्र जैन काका
एवं कांग्रेस के नारायण निवौरिया ने कहा कि गाँधी सत्य अहिंसा के पुजारी
थे एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री संवेदनशील और दृढ़ संकल्पी
महापुरूष थे। विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव ने कहा कि आज 2 अक्टूबर
अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है 2 अक्टूबर
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मतिथि है गाँधीजी ने स्वतंत्रता आन्दोलन
का नेतृत्व और अहिंसा के दर्शन का प्रचार किया था संयुक्त राष्ट्र ने
प्रस्ताव पास कर कहा था कि दुनिया शांति और अहिंसा के विचार पर अमल करे और
गाँधीजी के जन्मदिवस को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाये।
शास्त्रीजी को अत्यन्त ईमानदार, दृढ़ संकल्पी, शुद्ध आचरण, बुद्धि और महान
परिश्रमी, ऊँचे आदर्शों से पूर्ण आस्थावान, निरंतर सजग रहने वाले व्यक्ति
के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर राजेश कोली, रिटा. ए. जॉर्ज, हरगोविन्द
शर्मा, श्रीमती चन्द्रकान्ता अग्नीहोत्री, एनआरसी प्रभारी गीता चौहान,
श्रीमती लक्ष्मी नायर, प्रीती नरवरिया, श्रीमती उर्मिला सिंह, संगठन मंत्री
सफी उद्दीन काजी, मनीष सोनी, मुदित भार्गव, सोहेत भार्गव कार्यक्रम में
उपस्थित थे।






Be First to Comment