Press "Enter" to skip to content

प्रदेश में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है: केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

45 लाख के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

शिवपुरी-केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 2003 के बाद सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। प्रदेश में जहां आज कृषि उत्पादन के क्षेत्र में रिकॉर्ड हासिल किया है। विद्युत उत्पादन बढऩे के साथ-साथ सिंचाई सुविधाओं में भी काफी इजाफा हुआ है। अब किसानों को खाद्य-बीज के लिए किसी प्रकार के संकट से नहीं जुझना पड़ रहा है।
केन्द्रीय ग्रामीण मंत्री श्री तोमर आज नरवर विकासखण्ड के ग्राम दिलायला में 45 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने 112 करोड़ की लागत से बनने वाली करैरा-बिलहारी सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम दिहायला में 45 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास आज मैय्या की ईच्छा एवं मां की कृपा से हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भवन इस प्रकार का बनेगा कि लम्बे समय तक लोग इसका उपयोग कर सके एवं खुले मैदान का सदोपयोग हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार गांव, गरीब एवं किसान की चिंता कर उनकी भलाई के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास है कि किसानों की आय किस प्रकार दोगुनी हो, इसके लिए किसानों के कल्याण हेतु भी अनेकों योजनाए संचालित की है। श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष चने के बम्पर उत्पादन को देखते हुए मार्फेड के माध्यम से खरीदी की जा सके। लेकिन मार्फेंड की बैंक गारंटी खत्म होने के कारण केन्द्र सरकार ने 19 हजार करोड़ की बैंक गारंटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को दी है, जिससे किसानों का चना मार्र्फेंड के माध्यम से खरीदा जा सके। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले। इसके लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी पर बोनस का वितरण और भावांतर योजना में बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि उनके खातों में जमा कराई जा रही है। श्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र में सोनचिरैया अभ्यारण का मामला जो उलझा हुआ था, उसके निराकरण के प्रयास किए जा रहे है, जो अपने मुकाम तक पहुंच चुका है। इस दिशा में उनके द्वारा क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर केन्द्र एवं राज्य सरकार को अपना पक्ष रखा है, जिसके शीघ्र परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम के शुरू में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर रावत ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि क्षेत्रिय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयासों के कारण ही आज हमें कई सौगातें प्राप्त हुई है। श्री तोमर के प्रदेश में ग्रामीण विकास मंत्री रहते वक्त प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाए भी बढ़ी है। कार्यक्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुशील कुमार रघुवंशी, पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक, रमेश खटीक, देवेन्द्र जैन सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर कल ग्राम टीला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्राम टीला में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली दिवस, सौभाग्य दिवस के कार्यक्रमों में प्रात: 11 बजे से भाग लेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!