विगत 4 वर्षो से फरार था आरोपी
आरोपी के कब्जे से अपह्र्त लड़की हुई बरामद

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना देहात से वर्ष 2014 से फरार चल रहा अभियुक्त नरेश जो कि अपह्र्त लड़की वन्दना नामदेव को लेकर मुम्बई जाने के फिराक में है जिसपर से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना देहात प्रभारी अनीता मिश्रा को बताया गया जिस पर से थाना प्रभारी देहात एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये दिनाँक 17.07.2018 को पोहरी के रास्ते में बस में बैठकर जा रहे अभियुक्त नरेश को मय अपह्र्त लड़की वन्दना के साथ पकड़ा गया। आरोपी नरेश नामदेव नि. दतिया द्वारा दिनाँक 17.08.2014 को अपह्र्त वन्दना नामदेव पुत्री देवकी नामदेव उम्र 14 साल नि. जवाहर काॅलोनी शिवपुरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी रिपोर्ट अपह्त के पिता देवकी नामदेव द्वारा पुलिस थाना देहात में की गयी थी जिस पर से थाना देहात द्वारा आरोपी की काफी तलाश की गयी जिसमें आरोपी जगह बदलकर अपनी उपस्थिति छुपा रहा था इस प्रशंसनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी देहात एवं उनकी टीम को पुरूस्कृत करने हेतु कहा गया।






Be First to Comment