Press "Enter" to skip to content

एसडीओपी शिवपुरी जीडी शर्मा का स्थानांतरण होने पर दी विदाई

व्यक्ति के द्वारा किया गया अच्छा कार्य ही उसकी पहचान है

शिवपुरी-पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी शिवपुरी जी.डी.शर्मा का स्थानांतरण अनुविभागीय बड़ौदा जिला श्योपुर में होने पर उन्हें पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा स्मृति चिह्न एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य ही उसकी पहचान है स्थानांतरण तो शासन की एक प्रक्रिया है आपके द्वारा जनता से अच्छा समन्वय स्थापित किया गया जिससे जनता में आपकी पहचान है व आपके द्वारा एक अच्छी छाप छोड़ी गयी है वह यादगार रहेगी। छाप वही छोड़ता है जो व्यक्ति अपना कार्य मेहनत एवं लगन से करता है व लोग उसे याद करते है। प्रत्येक अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारी का सम्मान होना चाहिये चाहे उसका स्थानांतरण हो या सेवा निवृत्त हुआ हो। आप जहाँ स्थानांतरण पर जा रहे है वहाँ भी अच्छे से कार्य करेंगे। मै आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस अवसर पर नवागंतुक एसडीओपी शिवपुरी सुरेश चन्द्र अहिरवार, रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार, थाना देहात निरीक्षक अनीता मिश्रा एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!