Press "Enter" to skip to content

सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की तरक्की लिए अनूठी पहल: यशोधरा राजे

Turn off for: Hindi

प्रजापति आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में 

शिवपुरी। प्रजापति आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बीते रोज गोकुलम वाटिका में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती व प्रजापति समाज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद मथुरा प्रसाद प्रजापति सहित अन्य समाज बन्धु मंचासीन थे। सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 वर-वधु परिणय सूत्र बधे जिन्हें सभी कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा आशीर्वाद प्रदान कर भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा भी भेंट की गई। 
सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आज मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही हैं कि समाज सामूहिक तरीके से एकजुट होकर शादी समारोह का आयोजन कर रहे हैं। अगर आप अपने समाज, परिवार, तरक्की के लिए अच्छी दिशा देना चाहते है तो इस तरीके के आयोजन बहुत ही जरूरी हैं। जिससे हमारे परिवार में कम खर्च में अच्छे और सफल आयोजन होते है। इसके बाद यशोधरा राजे सिंधिया ने 11 नव वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और उनके खुशमयी जीवन की कामना करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप भगवान कृष्ण व राधा प्रतिमायें भी प्रदान की। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को कलर टीव्ही, अलमारी, सिंगल बैड, कूलर, ड्रेसिंग टेबिल, चांदी की बिछिया, सोने की लोंग, चंादी का मंगलसूत्र, चंादी की पायल, चपेटा, श्रंृगार दानी, छोटी पानी की टंकी, सूटकेश सहित अन्य उपहार स्वरूप सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष मथुरा प्रसाद प्रजापति, सह संगठन मंत्री मनोज प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, उपाध्यक्ष वरिष्ठ घनश्याम प्रजापति, उपाध्यक्ष कनिष्ट हरिओम प्रजापति, उपाध्यक्ष कनिष्ट जगदीश प्रजापति, कोषाध्यक्ष भोलूराम प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, महामंत्री दयाकिशोर, उप महामंत्री चिमनलाल प्रजापति, कार्यालय मंत्री प्रकाश प्रजापति, संगठन मंत्री हरी प्रजापति, प्रचार मंत्री प्रभूदयाल प्रजापति, उप प्रचार मंत्री तुलसी प्रजापति, सचिव महेश प्रजापति, सह सचिव सोनपाल प्रजापति साहित अन्य प्रजापति समाज के सहयोगी सदस्य ने सभी पधारे अतिथियों धन्यवाद ज्ञापित किया । 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!