Press "Enter" to skip to content

दुकानदार ने किया आठ वर्षीय मासूस से बलात्कार का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिवपुरी। तेंदुआ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तेंदुआ क्षेत्र में एक दुकानदार ने आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग किसी तरह दुकानदार से छूटकर घर भागकर आई और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी, जहां पर परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जहां थाना प्रभारी विकास यादव ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह गांव में चल रही कथा में खाना खाने गई हुई थी, जहां खाना खाने के बाद उसे अनाज मिला। उस अनाज को लेकर वह तेंदुआ में ही स्थित दुकानदार विनोद धाकड़ के पास गई और अनाज के बदले रुपए मांगे। इस पर आरोपित दुकानदार ने बालिका को दुकान के अंदर बहाने से बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग चिल्लाई तो आरोपित ने उसे छोड़ दिया, जहां से नाबालिग भागकर परिजनों के पास आई और सारे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। परिजन पुत्री को साथ लेकर थाने गए और थाना प्रभारी विकास यादव को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। श्री यादव ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी और पुलिस ने आरोपित को जंगल से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!