Press "Enter" to skip to content

भृत्य को शिक्षक से अभद्रता करना पड़ा महंगा, डीईओ किया निलंबित

शिवपुरी। संकुलकेन्द्र शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रन्नौद में पदस्थ भृत्य को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। संकुल केन्द्र के शिक्षकों ने भृत्य द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत कलेक्टर से की थी। इसी के चलते डीईओ ने भृत्य के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक संकुल केन्द्र रन्नौद में पदस्थ भृत्य सुखलाल केवट को जिला शिक्षा अधिकार परमजीत सिंह गिल ने निलंबित किया है। आदेश में रन्नौद संकुल क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा कलेक्टर को शिकायत करने का जिक्र किया है। निलंबन के बाद सुखलाल का मुख्यालय बदरवास रखा गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!