शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले पर्वत पुत्र भरोसी कुशवाह की रिपोर्ट पर मोबाइल नंबर 9149113662 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मोबाइल धारक के खिलाफ भादवि की धारा 507 के तहत पंजीबद्ध कर लिया है। घटना छह माह पहले घटित हुई थी उस समय फरियादी पर्वत कुशवाह के मोबाइल पर उक्त नंबर से फोन आया था जिसमें उसे तलाक लेने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।





