![]() |
| प्रहलाद |
शिवपुरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो व्यक्तियों की बिजली का करंट लगने से तो एक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नानोरा में रहने वाला प्रहलाद पुत्र बचनु जाटव उम्र 45 बर्ष कल दोपहर अपने खेत पर था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी तो प्रहलाद उसकी चपेट में आ गया, परिजन प्रहलाद को पोहरी अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोहरी एसडीएम मुकेश सिह ने तत्काल पटवारी को निर्देशित करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। दूसरा घटनाक्रम सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भैसाना में सामने आया, जहां शेरसिंह उर्फ लल्लू रावत पुत्र प्रभुलाल रावत उम्र 27 वर्ष विगत रात्रि 9 बजे अपने खेत पर था इसी समय व करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि तीसरे घटनाक्रम में सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में विगत 12 जुलाई को मनोज पुत्र श्रीकृष्ण धाकड़ उम्र 22 वर्ष निवासी सेवड़ा को करंट लगा था। गंभीर हालत में मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी उपचार के दौरान कल मौत हो गई।








Be First to Comment