Press "Enter" to skip to content

नाबालिग को पहले किया अगवा फिर गोली मार कर ले ली जान

नाबालिग को पहले किया अगवा फिर गोली मार कर ले ली जान

समस्तीपुर में आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला समस्तीपुर के बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव का है.
गांव के एक 14 साल के बच्चे संजय पासवान को अगवा करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक संजय एक दिन पहले ही घर से निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर कोई अता पता नहीं चल सका.
नाबालिग को पहले किया अगवा फिर गोली मार कर ले ली जान
संजय का शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर खेत के पास से खून से लथपथ मिला. शव के पास से ही एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक के पिता सुधीर पासवान किसान हैं और मजदूरी का भी काम करते हैं.
संजय का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गयी. फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!