
करैरा।
जिला कलेक्टर तरुन राठी के निर्देश पर ग्रामीणों व कृषको की राजस्व
सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम सी बी प्रसाद ने अनुबिभाग
करैरा की करैरा व नरवर तहसील में 5 सितम्बर से प्रत्येक गांव स्तर पर
शिविरों का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए है।
उन्होंने
आज ग्राम पंचायत चिनोद में आयोजित राजस्व शिविर में पहुँच कर आम जनो की
समस्याओं का निराकरण किया। वहां बी 1 का वाचन कराया एवम् सभी से फौती
नामन्तरण, बटवारा, सीमांकन की जानकारी ली। यहां पर बिजली समस्या के लिए
जूनियर इंजीनियर यादव व पेयजल हेतु सहायक यंत्री पीएचई सतीश पंचरत्न से
मोबाइल पर बात कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में ग्राम सरपंच
प्रागी कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, पटवारी मोहन मेवाफऱोश, सचिव
सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।






Be First to Comment