Press "Enter" to skip to content

अपहृत बेटे को छोडऩे के ऐवज में माँ से शारीरिक संबंध बनाने की कर डाली पेशकश

मां बच्चे को लेने पहुंंची तो किया बलात्कार का प्रयास, डर के कारण तीन दिन बाद दर्ज कराया मामला 
शिवपुरी। नरवर कस्बे में रहने वाले एक आरोपी ने महिला के साथ अवैध सबंध बनाने की चाह ने उसे इस कदर गिरा दिया कि उसने महिला के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया और उसे मुक्त करने के लिए उसके जिस्म का सौदा किया। बच्चे को लेने मां अपनी इज्जत लेकर आरोपी के पास पहुंची जहां आरोपी ने उसकी इज्जत को तार तार करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी पीडि़ता और उसके बच्चे को छोड़कर भाग गया। इस घटना से पीडि़ता अपनी सुध बुध खो बैठी और काफी डर गई, लेकिन तीन दिन बाद जब पीडि़ता कुछ सहज हुई तो उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 363 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

22 जून की शाम आरोपी मंगल बाथम निवासी बाथम मोहल्ला ने पड़ोस में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला के तीन वर्षीय पुत्र उमेश बाथम का अपहरण कर लिया और उसे बहला फुसलाकर वह कस्बे में स्थित अनाज मण्डी में ले गया। जहां आरोपी ने उसे खिला पिलाकर अपने साथ रखा। रात्रि करीब 11 बजे आरोपी ने पीडि़ता के मोबाइल पर फोन लगाकर जानकारी दी कि उसका बच्चे उसके कब्जे में है अगर वह उसकी सलामती चाहती है तो वह उसके साथ अवैध सबंध स्थापित करे। तब जाकर वह उसके बच्चे को मुक्त करेगा। पीडि़ता आरोपी की धमकी से काफी सहम गई और उसने घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दी और स्वयं बच्चे को मुक्त कराने आरोपी के पास पहुंच गई। जहां आरोपी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर अश£ील हरकत शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोग वहां से गुजरे जिन्होंने आरोपी को महिला के साथ गलत काम करते देख लिया और जब लोगों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपी मंगल बाथम वहां से भाग गया। इसके बाद पीडि़ता अपने बच्चे को लेकर घर पहुंच गई। घटना के बाद से ही पीडि़ता काफी परेशान दिख रही थी। जिस पर परिजनों ने उससे उसकी परेशानी का कारण पूछा, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!