
शिवपुरी। पिछोर के ग्राम छिरवाया में स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे सहायक शिक्षक नरेश पुत्र हरनारायण भार्गव को आरोपी भैयासाहब लोधी ने कट्टा अड़ाकर धमकाया और उसे बच्चों को पढ़ाने से रोक दिया। साथ ही शासकीय कागजात भी फाड़ दिए। इस घटना की शिकायत पीडि़त शिक्षक ने पुलिस थाने में की है जिस पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 353 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय छिरवाया में शिक्षक नरेश भार्गव बच्चों को पढ़ा रहे थे उसी समय गांव में रहने वाला आरोपी भैयासाहब लोधी वहां आया और उसने शिक्षक के साथ गाली गलौच कर उसे पढ़ाने से रोक दिया जब नरेश ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने नरेश के सिर पर कट्टा अड़ा दिया जिसे वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने पकड़कर आरोपी से कट्टा छीना और उसे खेत में फेंक दिया जहां से एक युवक जयकुमार लोधी उक्त कट्टे को उठाकर मौके से भाग गया। घटना के बाद आरोपी भी शिक्षक को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला।







Be First to Comment