
शिवपुरी। ग्वालियर से इंदौर-रतलाम जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन सोमवार की रात करीब 9.40 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची। जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि माल गोदाम के पास किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस को मृतक के कब्जे से डायरी मिली। परिजन से संपर्क साधने पर पता चला कि मृतक जगदीश पुत्र स्वर्गीय भवानी प्रसाद योगी उम्र 58 वर्ष निवासी चित्रा नगर शिवपुरी है। मृतक के बेटेप ्रवीण योगी ने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की। घटना स्थल से जीआरपी पुलिस ने एक डायरी, मोबाइल मिला है। हालांकि टिकट आदि नहीं मिला है। जिस वक्त इंदौर इंटरसिटी ट्रेन गुजरी, उसी की चपेट में आकर जगदीश की मौत हुई है। मृतक शिक्षक है और शासकीय स्कूल नया बलापुर में पदस्थ है। मृतक के बेट का कहना है कि उनके पिता घर से रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे, इस बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।











Be First to Comment