ध्वजारोहण का समय बदलना एवं इसकी सूचना न देने को लेकर खासा बवाल मच गया
है। इसे लेकर पार्टी के लोगों ने विधायक शकुंतला खटीक पर अपनी मनमानी करने
एवं कार्यकर्ताओं को अपमानित करने के गंभीर आरोप जड़ डाले हैं। इसे लेकर
कांग्रेस नेता सड़क पर उतर आए और नारेबाजी कर डाली। घटना 15 अगस्त की है, जब
ध्वजारोहण के ठीक बाद आयोजित बैठक में दो दर्जन पुराने नेताओं ने विरोध
जताते हुए बैठक का बहिष्कार किया। शाम को चार बजे रेस्ट हॉउस पर सभी
कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां विधायक शकुंतला और ब्लाक अध्यक्ष वीनस गोयल
की मनमानी एवं अपमानित करने को लेकर एक प्रस्ताव बनाकर प्रदेश कांग्रेस
कार्यालय पर शिकायत भेज दी है। करैरा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम नरेश,
बृजेश शर्मा, बफाती खान, सीताराम गेड़ा, दासीराम अहिरवार, अश्वनी शर्मा,
हर्षवर्धन दुबे, दिनेश परिहार सहित दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
रेस्ट हॉउस पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें जिला कांग्रेस
महामंत्री बफाती खान ने बताया कि विधायक और ब्लाक अध्यक्ष हम सभी को सम्मान
नहीं देते हैं, नए कार्यकर्ताओं की टीम बना ली है, करैरा में अगर देखा जाए
तो ऐसे कई कार्यकर्ता हैं, जो कांग्रेस के पक्के, निष्ठावान और अपने
कर्तव्य को पूरी तरह निभाने वाले हैं, लेकिन विधायक अपनी मनमानी करके हम
सभी को हर जगह नीचा दिखाती हैं। वर्षों से 15 अगस्त और 26 जनवरी पर
ध्वजारोहण साढ़े आठ बजे होता था, लेकिन विधायक ने अपनी मनमानी करके बिना
किसी कार्यकर्ता की सहमति से समय को बदला व राष्ट्रीय त्योहारों पर हम सभी
को अपनी बात न रखने का भेदभाव कर अपमानित किया गया। इस तरह की मनमानी हम
बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम नरेश जाटव,
दासीराम अहिरवार, महेंद्र सिंह सिकरवार, बृजेश शर्मा, हर्षवर्धन दुबे,
अश्वनी शर्मा, वीर सिंह गुर्जर, चंदन सिंह, तऊज खान, नूरहसन चाचा, इशाक
खान, मकसूद खान, दिनेश परिहार, अमन लोधी आदि मौजूद थे।
विधायक बोलीं-जिन्हें टिकट की मंशा, वे कर रहे विरोध
उक्त
पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक शकुंतला ने कहा कि जो
लोग मेरे खिलाफ हैं, वह विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं, और
उन्हीं के यह समर्थक हैं। मैंने कभी किसी कार्यकर्ता को अपमानित नहीं किया।
यह सब आरोप झूठ हैं।
8 कैप्शन- विधायक शकुंतला खटीक एवं वीनस गोयल के विरुद्घ नारेबाजी करते करैरा के कांग्रेस नेता।





Be First to Comment