मडैया में सो रहे वृद्ध की आग लगने से मौत

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देहरेटा में कल दोपहर के समय अतरसिंह रावत पुत्र देवलाल रावत उम्र 82 वर्ष अपनी घास की मडैया में सो रहा था तभी शॉर्ट सर्किट के चलते मडैया में अचानक आग लग गई।अचानक आग लगने के कारण वृद्ध संभल ही नहीं पाया और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगने पर करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग की कायमी कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।