
शिवपुरी -भाजयुमो के इस युवा विजय संकल्प रैली के दौरान कार्यक्रम में भाजयुमो के अब तक रहे पूर्व जिलाध्यक्षों का भी सम्मान किया गया जिसमें अशोक खण्डेलवाल, धैर्यवर्धन शर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, मेहरबान सिंह लोधी व प्रतिभाओं में शहीद सैनिक परिवार की मॉं हेमा देवी, शनिदेव पर शोध करने वाले पं.विकासदीप शर्मा, क्रिकेट की प्रतिभा कपिल यादव, ज्योतिष में सौरभ भार्गव, अनुष्का शर्मा व प्रयास मंगल सहित अन्य प्रतिभाऐं शामिल रहीं।
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने जो स्थानीय कृषि उपज मण्डी परिसर में आयोजित युवा विजय संकल्प रैली, युवा सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने की जबकि विशिष्ट अतिथिद्वयों में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ.राघवेन्द्र शर्मा, राजू बाथम, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, भाजपा महामंत्री ओमी गुरू, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा, शहीद सैनिक परिवार की मॉं हेमा देवी आदि सहित अन्य अतिथिगण मंचासीन थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा दिया गया।






Be First to Comment