Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से गायब बालक जयपुर से बरामद, टीआई को बताई सच्चाई कहा-पिता खेलने नहीं देते, इसलिए घर से भागा

शिवपुरी से गायब बालक जयपुर से बरामद, टीआई को बताई सच्चाई कहा-पिता खेलने नहीं देते, इसलिए घर से भागा

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला निवासी नाबालिग छात्र परिवर्तित नाम डुग्गू 16 जुलाई को शाम 4.30 बजे घर से ट्यूशन जाने की कहकर घर से निकला। आम तौर पर वह अपने साथ मोबाइल और साइकिल साथ ले जाता था पर पैर दर्द का बहाना बनाकर वह न तो साइकिल ले गया और न ही मोबाइल साथ में था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो पिता ने रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। 17 जुलाई को बालक के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि बालक के संबंध में जीआरपी जयपुर से पुलिस का फोन आया है कि बालक को थाने पर आकर ले जाएं। गायब बालक जयपुर में है। बातचीत के बाद पुलिस ने जयपुर निवासी बालक के मामा मिथुन जाटव के साथ बालक को शिवपुरी रवाना कर दिया गया था। शनिवार को रामअवतार बालक को लेकर जब देहात थाने पहुंचा तो पिता का कहना था कि बालक कोचिंग के लिए जा रहा था रास्ते में उसे दो युवक मिले जो उसके सिर पर हाथ फेरकर बेहोशी अवस्था में ले गए। बच्चे की नींद खुली तो वह जयपुर में था। इसके बाद थाना प्रभारी ने खुद पड़ताल की। सिविल ड्रेस में जब थाना प्रभारी देहात अनीता मिश्रा ने बच्चों को पुचकारते हुए टॉफी खिलाई तो गुम नाबालिग ने घर से गायब होने का राज खोल दिया। नाबालिग ने घर इसलिए छोड़ा था क्योंकि उसका पिता उसे टेनिस बॉल से खेलने नहीं जाने देते थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!