करैरा शिवपुरी।आज करैरा में सुबह से ही किसानों की खाद गोदाम पर भीड़ लगी गयी थी खाद लेने के लिए परंतु प्रशासन और खाद मैनेजर गोदाम पर 12:30 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे थे *जब हमारे संवाददाता के द्वारा वहां मौजूद किसानों से पूंछा गया कि कांग्रेस सरकार कहती है कि हमारी सरकार किसानों और जनता की सरकार है तो इस बात पर किसान भड़क गये हैं कि कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी नहीं है कांग्रेस ने चुनाव में जो वादे किये थे बो वादे भी आज तक पूरे नहीं हुए हैं आज किसानों को खाद की आवश्यकता है पर मिल नहीं रहा है ऐसी सरकार का क्या मतलब है वहां पर जितने भी किसान भाई मौजूद थे सभी किसानों ने कहा कि हम आने वाले लोकसभा चुनाव में अब कांग्रेस के लिए वोट नहीं करेंगे* क्योंकि सरकार किसानों की समस्याओं को समझ नहीं रही है।और जब किसानों को खाद नहीं बाटा जा रहा था तो किसान थोडा सा आपस में बातचीत करने लगे कि सुबह से लाइन में लगे हैं पर अभी तक किसानों को खाद नहीं मिला है इतना कहने पर पुलिस के द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है जिसमें एक किसान बेहोश भी गया है वह किसान चिनोद गांव का कुशवाहा था पर उसका नाम पता नहीं चल पाया है खाद के लिए बहुत ही मारामारी मची हुई है पर किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है किसान फसल में खाद देने के लिए लाले पर रहे हैं जिसमें महिलाएं भी सुबह से अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर लाइन में लगी हुई थी उन महिलाओं के साथ भी बहुत ही ज्यादा धक्का मुक्की हुई है क्या यही है किसान हितेशी सरकार। अब प्रशासन ने कह दिया कि जितनी भी सोसायटी है सब को भिजवाया जा रहा है अब देखते हैं सोसायटियों पर खाद पहुंचता है या नहीं। या फिर बीच में ही जाकर रह जायेगा।






Be First to Comment