
शिवपुरी। विद्युत विभाग की लापरवाही और हठधर्मिता से न केवल इंसान बल्कि बेजुबान जानवरों को भी भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह का हादसा कल उस समय देखने को मिला जब करंट की चपेट में आन से पाँचों गायों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
बामौरकला कस्बे में कालीपहाड़ी रोड तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर पर लगे पोल से करंट लगने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। गाय की मौत होने का कारण क्षतिग्रस्त केबल बताया जा रहा है, जिससे खंभे में करंट आ गया।
इसके अलावा शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 32 में भी कल रात खंभे से करंट लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। वहां के रहवासियों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी वहां नहीं आए तब तक खंभे में करंट फैलता रहा। इसके बाद बिजली कर्मचारी आए और करंट को बंद किया तब जाकर मृत मवेशियों को वहां से हटाया गया।
क्या कहते है ग्रामीण
बामौरकलां कस्बे के मुरारीलाल सोनी, रामपाल सिंह बुंदेला, नवलकिशोर पटैरिया, राज कुमार नामदेव आदि ने बताया आज सुबह के समय कस्बे की गाय चरने के लिए जा रही थी उसी समय ट्रांसफार्मर के पास तीन मवेशी चले गए। जहां खंभे में आ रहे करंट से तीन मवेशियों की मौत हो गई। इससे पूर्व भी बिजली विभाग की लापरवाही से अनेक बार घटनाएं घटित हो चुकी है लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में रोष है। नजदीक ही पटेरिया मोहल्ले में भी टूटी क्षतिग्रस्त केवल मात्र पांच फीट की ऊंचाई से निकल रही है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।







Be First to Comment