करैरा। नगर के ख्यातीनाम धार्मिक स्थल श्री श्रीश्री बाबा का बाग बगीचा सरकार करैरा के महन्त लक्ष्मण गिरी महाराज नहीं रहे। सोमवार को उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन का समाचार नगर में फैला भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते बगीचा सरकार पर भक्तों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई और 12 बजे उन्हें समाधि दी गई। नगर के लोगों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।






Be First to Comment