
शिवपुरी। जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र में कल फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की रेनू (परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष निवासी बामोरकलां 24 जुलाई को सुबह करीब 8:00 बजे घर से बिना बताए चली गई। नाबालिग बालिका के माता-पिता ने अपचारी बालक राहुल (परिवर्तित नाम) पर संदेह जताया जिस पर से थाना प्रभारी बामौरकला उनि. रामराजा तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराकर अपराध क्रमांक 172/18 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया। घटना नाबालिक बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी बामौर कला को उक्त अपराध पर विशेष ध्यान देकर अविलम्ब टीम बनाकर चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया निर्देशन के पालन में थाना प्रभारी बामौरकला द्वारा टीम बनाकर चैकिंग लगाई गयी चैकिंग के दौरान रेड्डी चौराहा पिछोर से अपचारी बालक राहुल (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल को अभिरक्षा में लिया गया एवं नाबालिग लड़की को बरामद कर बालिका के साथ होने वाली अनहोनी से बचाया गया। नाबालिग आरोपी को आज पुलिस द्वारा बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।







Be First to Comment