Press "Enter" to skip to content

शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली कार, पति-पत्नी झुलसे

सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, घायल दम्पत्ति अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भैसोरा फाटक के पास शिवपुरी से ग्वालियर जा रही कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे सवार दम्पत्ति बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए डायल 100 की सहायता से शिवपुरी लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार राख हो गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि ग्वालियर में बैंक में रिकवरी अधिकारी के पद पर पदस्थ जितेन्द्र सिंह पुत्र एसएस सेंगर निवासी ग्वालियर अपनी पत्नी के साथ शिवपुरी में कल किसी कार्य से आए हुए थे। आज दोपहर दोनों पति-पत्नी अपनी इंडिका कार से ग्वालियर के लिए रवाना हुए जैसे ही कार डिग्री पुल के पास भैसोरा फाटक पर पहुंची उसी समय कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और कार धूं-धूंकर जल उठी। अचानक हुए इस हादसे से दम्पत्ति घबरा गए और आग से बचने के प्रयास में दोनों झुलस गए उसी समय डायल 100 में सवार आरक्षक प्रमोद श्रीवास्तव वहां से गुजरे जिन्होंने कार में फंसे दम्पत्ति को बाहर निकाला और देखते ही देखते कार में आग बढ़ गई और कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गई। पति-पत्नी को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया जहां जितेन्द्र 35 प्रतिशत तक झुलस गए जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से झुलसी हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!