का आयोजन आयोजक राम सडैया द्वारा रखा गया था। करीब एक हजार छात्र छात्राएं
इस परीक्षा में शामिल हुए और उन्होंने सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर दिया।
एक हजार छात्र छात्राओं की कापियों को महज 30 मिनिट में जांच कर परीक्षा
परिणाम घोषित कर दिया और जिसे लेकर छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई।
छात्र छात्राओं की आपित्त पर आयोजक भड़क गए और पेपर देने आए कुछ छात्रों के
साथ मारपीट कर दी जिसे लेकर काफी हंगामा हो गया और मौके पर पुलिस को बुलाना
पड़ा तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद छात्र थाने पहुंचे और आयोजक
राम सडैया सहित मारपीट करने वाले अन्य युवकों की शिकायत दर्ज टीआई को दर्ज
कराई। इस मामले को लेकर कोलारस टीआई अवनीत शर्मा का कहना है कि मामले की
जांच की जा रही है और जांच उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।





Be First to Comment