Press "Enter" to skip to content

जूस के पैसे माँगने पर दुकानदार के साथ चार आरोपियों ने कर दी मारपीट, सामान फेंककर भागे से मौके

शिवपुरी। कोलारस कस्बे में जूस की दुकान संचालित करने वाले एक युवक के साथ जूस पीने आए ग्राहकों ने जूस के रूपए मांगने पर मारपीट कर दी और उसकी दुकान का सामान फेंक दिया। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। जिसकी शिकायत पीडि़त दुकानदार ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 504, 427, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र मानसिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी राजपुर घनश्याम लोधी की दुकान के सामने जूस की दुकान संचालित करता है। विगत शाम आरोपी रामबलि धाकड़, विष्णु धाकड़ निवासी खैराई एवं उनके दो अन्य साथी आकाश की दुकान पर जूस पीने आए जहां जूस पीने के बाद आरोपियों से जब रूपए मांगे तो आरोपियों ने रूपए देने से इंकार कर दिया और आकाश के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जब फरियादी ने आरोपियों को गाली देने से रोका तो चारों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और वहां से बिना रूपए दिए भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!