कोलारस।
लुकवासा चौकी क्षेत्र के एबी रोड़ पर स्थित शिवनाथ ढाबे पर बीती शाम पुलिस
ने मुखबिर की सूचना पर से एक ट्रक को पकड़कर उसके चालक को गिरफ्तार कर
लिया है। ट्रक में 15 भैंसे निर्दयता पूर्वक भरी हुई थीं और आरोपी उक्त
भैंसों को गुना से भरकर आगरा के कत्लखाने में ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी
के खिलाफ 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 मध्यप्रदेश कृषि पशु परिक्षण
अधिनियम की धारा 6 (क), 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम लुकवासा चौकी प्रभारी
सोनम रघुवंशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक क्रमांक यूपी 85 बाय
9200 में भैंसें भरकर शिवपुरी की ओर ले जाया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस
ने एबी रोड़ पर स्थित शिवनाथ ढाबे के पास चैकिंग लगाकर ट्रक को पकड़ लिया
और ट्रक चालक पवन पुत्र गुलाब सिंंह जाटव निवासी किरावली थाना अछनेरा जिला
आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की
तो उसने बताया कि उक्त भैंसों को आगरा ले जा रहा है। बाद में पुलिस ने सभी
भैंसों को ट्रक से उतारकर मुक्त करा दिया।





Be First to Comment