
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम गिल्टोरा में रहने वाली भारती पुत्री योगेन्द्र सिंह जाट उम्र 18 वर्ष अपने पास ही स्थित कुएं पर कल पूजा के लिए पानी भरने गई हुई थी। कुआ काफी पुराना था तो जैसे ही भारती ने कुएं से पानी से भरी बाल्टी खींची तो अचानक से घिर्रा टूट गया जिससे एकदम भारती को झटका लगा और उसका संतुलन बिगडऩे से वह सीधे कुएं में जा गिरी। पानी में डूबने से भारती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।








Be First to Comment