

जानकारी के अनुसार रतनलाल पुत्र केसरिया शाक्य उम्र 47 वर्ष घोसीपुरा में परचूनी की दुकान का संचालन करता था। बताया जाता है कि रतनलाल पिछले लम्बे समय से पथरी होने के कारण परेशान था। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन उसकी पथरी नहीं निकली। परिजनों के अनुसार उसकी कमाई उसके रोग में ही खर्च हो रही थी जिससे वह काफी व्यथित था। रात में वह अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन आज सुबह जब वह घर के सदस्य जागे तो उन्होंने देखा कि रतनलाल अपने कमरे में पंखे पर साड़ी से लटका हुआ था। तुरंत ही घटना की सूचना फिजीकल पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और तलाशी ली तो उसके कमरे में एक कागज पर दो लाइनों में कुछ लिखा हुआ था। भाषा ऐसी लिखी हुई थी कि पुलिस भी उसे समझ नहीं पाई। पुलिस का कहना है कि मृतक ने मरने से पूर्व अपनी कुछ बात लिखी है, लेकिन लिखावट समझ में नहीं आ रही है।







Be First to Comment