
करैरा।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान
सिंह पवैया का आज करैरा नगर में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी स्वागत
किया सर्वप्रथम भाजापा करैरा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने कार्यकर्ताओं
के साथ फोरलेन चौराहे पर पहुंचकर श्री पवैया को गुलदस्ता देकर आगवानी की
जैसे ही उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया का काफिला मंडी पहुंचा कार्यकर्ताओं
ने फूल मालाएं एवं आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया टीला चौराहे पर करेरा जनपद
अध्यक्ष बती आदिवासी ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश
सोनी के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया एवं भाजपा
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का बड़ी माला का हार पहना
कर स्वागत किया श्री पवैया ने करैरा रेस्ट हाउस पहुंचकर करेरा मंडल के
कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मार्केटिंग सोसायटी पुलिस सहायता केंद्र पर भाजपा
मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के
मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया एवं भाजपा किसान
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का पगड़ी एवं बड़ी माला का हार
पहनाकर व तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया।






Be First to Comment