शिवपुरी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन कुछ वाहन संचालक चोरी-छुपे मौका पाकर भारी वाहनों को लेकर शहर के अंदर घुस जाते हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है और जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा विगत कई दिनों से शहर में भारी वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्री कुशवाह द्वारा पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में जैन ट्रेवल्स की वीडियोकोच प्रतिबंधित क्षेत्र में पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात प्रभारी श्री कुशवाह द्वारा बस पर पाँच हजार रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही उन्हें ऐसी गलती दुबारा न दोहराने की बात भी कही। यातायात प्रभारी श्री कुशवाह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जा रही है और जो भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की गई।ट्रेफिक प्रभारी ने की जैन वीडियोकोच पर कार्यवाही, काटा पाँच हजार का चालान

शिवपुरी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन कुछ वाहन संचालक चोरी-छुपे मौका पाकर भारी वाहनों को लेकर शहर के अंदर घुस जाते हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है और जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा विगत कई दिनों से शहर में भारी वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्री कुशवाह द्वारा पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में जैन ट्रेवल्स की वीडियोकोच प्रतिबंधित क्षेत्र में पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात प्रभारी श्री कुशवाह द्वारा बस पर पाँच हजार रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही उन्हें ऐसी गलती दुबारा न दोहराने की बात भी कही। यातायात प्रभारी श्री कुशवाह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जा रही है और जो भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की गई।


