Press "Enter" to skip to content

रंजिशन विवाद कर बुलेरो वाहन रोका, युवक से मारपीट वाहन को कांच फोड़े, क्रॉस मामला दर्ज

Image result for मारपीट
कोलारस
पुलिस थाना कोलारस में  रोहित पुत्र रामकृष्ण शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी
जगतपुर अपने बुलेरो वाहन को लेकर घर की ओर जा रहा था जब वह एप्रोच रोड़ की
ओर पहुंचा ही था कि तभी उसे रास्ते में आरोपीगण विकास, विशाल, वीरू कुशवाह
मिले जिन्होंने रोहित का रास्ता रोककर उसके साथ विवाद किया बाद में मारपीट
कर जान से मारने की धमकी दी और रोहित की बुलेरो वाहन के कांच भी फोड़ दिए।
इस घटना क्रम को लेकर रोहित ने पुलिस थाना कोलारस में शिकायत दर्ज कराई
जहां पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 341,323,294,506,427,34 के तहत
मामला पंजीबद्ध कर लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने फरियादी विकास पुत्र
रामधेनु कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी एप्रोच रोड़ कोलारस की शिकायत पर रोहित
व उसके साथी पुष्पेन्द्र भार्गव, भूरा रघुवंशी और रितिक शिहवरे के विरूद्ध
मामला पंजीबद्ध किया है यहां फरियादी बने विकास ने आरोप लगाया कि रोहित ने
अपने साथियों के साथ मिलकर विकास के साथ विवाद किया और मारपीट कर जान से
मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रोहित व उसके साथियों के विरूद्ध
धारा 294,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
पुलिस द्वारा क्रास प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!