
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश गली पुरानी शिवपुरी की छात्रा आईटीआई में पढ़ती है और आज दोपहर के समय छात्रा आईटीआई से पढ़कर वापस अपने घर जा रही थी तभी करीब 1.30 बजे झांसी रोड बगिया के पास आकाश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी ने छात्रा को रोककर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील हरकतें करने लगा। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। छात्रा की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment