
शिवपुरी। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा कार्यभार संभालते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल रहा है और प्रतिदिन दर्जनों अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। इसी क्रम में कोलारस एवं अमोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से मवेशियों का अवैध परिवहन करते हुए दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान को विगत रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुना की ओर से भैंसों से भरा एक पिकअप वाहन आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस ने वायपास रोड केपीएस स्कूल के पास वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने रात 1.30 बजे पिकअप वाहन क्रमांक
एमपी 08 जीए 2587 को रोककर तलाशी ली तो उसमें पाँच भेंसे ठूंस-ठूंसकर भरी हुई थी। भैंसों के मुंह बंधे हुए थे। वाहन चालक विनोद पुत्र आशाराम केवट उम्र 24 वर्ष निवासी सिसौदिया कॉलोनी गुना ने बताया कि वह भैंसों को आगरा भूचड़ खाने कटने के लिए ले जा रहा है। वहीं दूसरी कार्रवाई अमोला पुलिस ने की। अमोला थाना प्रभारी गोपाल चौबे द्वारा कल मुखबिर की सूचना पर से पिछोर सिरसौद रोड से बुलेरो पिकअप क्र. यूपी 93 एटी 5951 को पकड़ा जिसमें दो पड़ा, पांच भैंस ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी फैयाज पुत्र नेहाल अमद निवासी हेवर्ट मार्केट तालपुरा चौराहा झांसी उप्र के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।







Be First to Comment