Press "Enter" to skip to content

प्यार में प्रेमिका के साथ धोखा, गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी से किया इनकार

शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का पिछले दो वर्ष से घर के पीछे ही रहने वाले सोनू शाक्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और सोनू ने युवती के साथ शादी करने का वायदा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई तो उसने यह सोनू को बताई और शादी के लिए कहा। युवती के गर्भवती होने की बात सुनकर सोनू ने उससे शादी करने से मना कर दिया जिससे युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्यार में धोखा मिलने के बाद युवती ने पुलिस की शरण ली और बीती रात्रि थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर से युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!