विरोध में उतरे पटवारी
शिवपुरी। जिले में लिपिकीय संवर्ग की चल रही हड़ताल के चलते प्रशासनिक कामकाज प्रभावित है। बाबूओं की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में व्यवस्था संभालने के लिए जिले के कुछ पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन पटवारियों ने इस लिपिकीय वर्ग के कार्य को दिए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए जिला पटवारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है, जिसमें लिपिकीय कार्य ना करने की बात कही गई है। कुल मिलाकर बाबूओं की हड़ताल के चलते जिले में प्रशासनिक कामकाज ठप पड़ा है और आमजनों के काम नहीं हो पा रहे हैं।






Be First to Comment