Press "Enter" to skip to content

राजेश्वरी मंदिर व एप्रोच रोड कोलारस से चोरों ने बाइकों को चुराया

शिवपुरी। जिले में बाइक चोरी की घटनाओं का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब चोरों ने कोतवाली और कोलारस थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार नबाव साहब रोड पर रहने वाले भरत पुत्र कल्याण राठौर उम्र 28 वर्ष ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरूवार की रात्रि 11 बजे राजेश्वरी मंदिर गेट के पास से कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएफ 3202 को चोरी कर ले गए। पुलिस ने भरत की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वहीं घटना कोलारस क्षेत्र में घटित हुई, चोर एप्रोच रोड कोलारस से गुरूवार की रात्रि 8 बजे दीपक पुत्र रामस्वरूप गौड़ निवासी चंदेरी की पौर कोलारस की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएन 9563 को चोरी कर ले गए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!