
शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक युवक के कब्जे से अवैध देशी प्लेन मदिरा की आठ जब्त की है। आरोपी शराब को खफाने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आंगनवाड़ी के पास में अवैध रूप से शराब की पेटियां रखे हुए हैं। इसके बाद थाना प्रभारी ने एसआई अंशुल गुप्ता को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पुलिस टीम दिमानजू कॉलोनी आंगनवाड़ी पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामजीवन उर्फ बबलू पुत्र भैरो सिंह अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी दीमानजू कॉलोनी पिछोर बताया। पुलिस ने देशी मदिरा प्लेन की आठ पेटियों के संबंध में वैध लायसेंस की मांग की गई तो आरोपी बताने में असमर्थ रहा। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 24 हजार रुपए आंकी है। कार्रवाई में एसआई अंशुल गुप्ता के अलावा प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक मनजीत, अशोक जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Be First to Comment