शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के बरोआ ढांडा निवासी 36 वर्षीय युवक प्रहलाद पुत्र कैलाश खंगार ने महुआ के पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता कैलाश खंगार ने बताया कि उसके पुत्र ने 29 और 30 अप्रैल की दरम्यिानी रात को फांसी लगाई। उसकी लाश 30 अप्रैल को सुबह 3 बजे पेड़ पर लटकती हुई पाई गई। युवक द्वारा फांसी लगाए जाने का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



