
मामला ग्राम पंचायत डगौरा का
शिवपुरी। ग्राम पंचायत डंगौरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में सीईओ राजेश जैन को आवेदन सौंपकर गुहार लगाई कि ग्राम पंचायत में पदस्थ सरपंच जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदार है। उनके द्वारा मरे हुए लोगों के नाम से शौचालय स्वीकृत कर उसकी राशि निकाल ली है। इस पूरे मामले की जांच होना चाहिए। ग्रामीण सिरनाम, गौरी, डब्बीराम, रमेश, दिनेश ने बताया कि पंचायत में प्लांटेशन कराया जाना था, लेकिन सरपंच की मनमानी के चलते ग्रामीणों को प्लांटेशन का लाभ तक नहीं दिया जा रहा है। जनपद कोलारस में शिकायत करने के बाद भी मामले की जांच नहीं की जा रही है, जबकि सरपंच को जिला पंचायत अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त है।




