प्रेमी युगल घर से गायब, मामला दर्ज

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम थरखेड़ा में रहने वाली एक  16 वर्षीय किशोरी 17 अप्रैल की शाम से अपने घर से गायब है। परिजनों द्वारा जब किशोरी की खोजबीन की तो पता चला है कि गाँव का ही रहने वाला प्रताप पुत्र धनीराम आदिवासी भी घर से गायब है। परिजनों को संदेह है कि प्रताप ही उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत प्रकरण कायम कर खोजबीन शुरू कर दी है।