Press "Enter" to skip to content

पानी नहीं आने से गुस्साई यशोधरा राजे ने दी धरने पर बैठने की धमकी

कहा फिर मच जाएगा बबाला

शिवपुरी। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया आज जब सौनचिरैया रोड़ पर करौंदी संपवैल का निरीक्षण करने गई तो उन्होंने देखा कि सिंध जलावर्धन योजना की क्रियान्वयन एजेंसी दोशियान ने बायपास से करौंदी संपवैल तक लाइन नहीं जोड़ी है जबकि उन्हें कल शाम तक लाइन जोडऩी थी। यह देखकर यशोधरा राजे सिंधिया के धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने गुस्साए लहजे में कहा कि अब समय आ गया है मुझे भी धरने पर बैठना होगा। यशोधरा राजे ने दोशियान के अधिकारी देवेंद्र विजयवर्गीय पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि मुझे झूठ बोल-बोलकर परेशान कर दिया है। यशोधरा राजे ने कलेक्टर तरूण कुमार राठी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द दोशियान को टर्मिनेट करने की कार्यवाही की जाए और यह योजना अब मुझे अपने हाथों में लेनी होगी। यशोधरा राजे कार में बैठकर करौंदी संपवैल का निरीक्षण किए बिना ही ग्वालियर बायपास से बदरवास के लिए रवाना हो गई।
सिंध जलावर्धन योजना में गहन दिलचस्पी दिखा रही यशोधरा राजे ङ्क्षसंधिया की इच्छा है कि वह जल्द से जल्द शिवपुरीवासियों के घरों तक टोंटियों के जरिए सिंध का पानी पहुंचाए, लेकिन दोशियान उनकी भावनाओं के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। शिवपुरी बायपास पर सिंध का पानी तीन माह पहले आ गया, लेकिन आगे की प्रगति बहुत ही नगण्य है। दोशियान को अल्टीमेटम दिया गया था कि यशोधरा राजे सिंधिया के 5 मई के दौरे में वह ग्वालियर बायपास से करौंदी संपवैल तक लाइन डाल दें, लेकिन संवेदनहीन दोशियान पर इसका कोई असर नहीं हुआ। आज जब सुबह 9:30 बजे यशोधरा राजे जब करौंदी संपवैल के निरीक्षण के लिए कलेक्टर तरूण राठी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के अमले के साथ पहुंची तो उन्हें कार्य की प्रगति शून्य मिली। मौके पर उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर महेश मिश्रा को बुलाने के लिए कहा, लेकिन श्री विजयवर्गीय ने उन्हें बताया कि वह भोपाल से लौट रहे हैं। जिस कारण श्री मिश्रा यहां नहीं आ सके। जब मंत्री ने विजयवर्गीय से पूछा कि अब यह लाइन जुडऩे में कितना टाइम लगेगा जिसका वह जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने देवेंद्र विजयवर्गीय की जमकर क्लास ली और कलेक्टर से कहा कि जल्द से जल्द दोशियान को टर्मिनेट करने की कार्यवाही करें।
बॉक्स
फंड का रोना रोते हैं काम करने में नहीं हैं दिलचस्पी
मौके पर यशोधरा राजे सिंध जलावर्धन योजना का कार्य देख रहे शरद कुमार जैन को बुलाकर योजना की प्रगति की जानकारी ली। जिस पर श्री जैन ने शिकायत करते हुए कहा कि कंपनी का कोई भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है। वह पिछले तीन दिनों से विजयवर्गीय और मिश्रा से जल्द से जल्द काम निपटाने के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन उनके फोन तक नहीं उठाए। यहां तक विजयवर्गीय कल उन पर भड़क गए। जिनका कहना था कि उन पर वेतन तक के लिए रूपए नहीं है कैसे लेबर लगाऊं।

मैं धरने पर बैठ गई तो मच जाएगा बवाल 

सिंध जलावर्धन योजना की प्रगति में हो रही देरी और पाइप लाइन तय समय सीमा में न जोडऩे पर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का दर्द झलक उठा और उन्होंने दोशियान कंपनी के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कड़े शब्दों में कहा कि तुम्हारे कारण अब मुझे धरने पर बैठना पड़ेगा और अगर मैं धरने पर बैठ गई तो फिर बवाल खड़ा हो जाएगा।

झूठ बहुत बोल लिया अब जनता फाड़ेगी तुम्हारे कपड़े

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दोशियान द्वारा बार-बार झूठ बोलने से इतनी त्रस्त हो गई कि उन्होंने ग्वालियर बायपास पर दोशियान के अधिकारी श्री विजयवर्गीय को बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि तुमने झूठ बोल-बोलकर मुझे और जनता को बहुत गुमराह कर लिया, लेकिन अब जनता तुम्हारे कपड़े फाड़ेगी तब तुम्हें एहसास होगा कि लोग कितने परेशान हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!