Press "Enter" to skip to content

बारात पर दबंगों द्वारा किए हमले के मामले में सात दिन में कार्यवाही नहीं की गई तो रजक समाज करेगा विरोध प्रदर्शन

शिवपुरी। शिवपुरी के मायापुर क्षेत्र के ग्राम पचराई मे रजक समाज की बारात में डीजे बजाने और दूल्हे को घोड़ी पर बैठने के विरोध मे पूरी बारात पर दबंगों द्वारा किए गए हमले को लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। जिसे लेकर रविवार को बदरवास मे साक्षी गार्डन मे समाज की बैठक रखी गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि सात दिन मे सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए और थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। यदि सात दिवस में मांग पूरी नहीं होती है तो वह भाजपा का प्रदेश भर में विरोध करेंगे। संभागीय अध्यक्ष रामसिंह रजक ने बताया कि बैठक में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, कोलारस, गुना, रन्नौद सहित अनेक स्थानों से समाज के लोग शामिल हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!