Press "Enter" to skip to content

खाली प्लाट पर आसपास वाले डाल रहे है कचरा मलेरिया सहित स्वाईन फ्लू जैसी बीमारी का यहा रहने बाले लोगो को लग रहा है डर

Image result for खाली प्लाट पर कचरा
कोलारस
एक तरफ जहां प्रशासन से लेकर जन प्रतिनिधि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष
सफाई अभियान चलाने की शपथ ले रहे है वहीं दूसरी ओर कोलारस में कॉलेज रोड पर
अनेक स्थानो पर गंदगी सहित कचडा पडा हुआ है। खाली प्लॉट से लेकर छात्रावास
की बॉन्डी के पास कचडा पडा हुआ है। जिसके चलते यहां पर रहने बाले लोगो को
मलेरिया जैसी बीमारी तो अपनी चपेट में ले चुकी है साथ ही स्वाईन फ्लू जैसी
खतरनाक बीमारी का भय सता रहा है। कॉलेज रोड पर एक धाकड समाज के युवक का
खाली प्लॉट पडा हुआ है और बीते वर्षो से यह ऐसा ही स्थित है यहां पर आस पास
निवास कर रहे कुछेक लोगो द्वारा कचडा डाला जा रहा है। जिसके चलते आवारा
सुअर यहां पर अपना आशियाना बना चुके है। और आस पास रहने बाले लोगो को
बीमारियों का डर सता रहा है। वहीं सोचने बाली बात तो यह है कि स्वच्छता ही
सेवा का नारा देकर राष्टï्रीयव्यापी अभियान चलाने के लिए बीते रोज नगर
परिषद कोलारस में बैठक भी अयोजित कि गई और सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए
कर्मचारियो को आदेश दिये गये। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा
कर्मचारियो को शपथ दिलाई गई कि स्वच्छता ही सेवा है और कहा कि मध्य प्रदेश
के मुख्य मंत्री के द्वारा स्वच्छता के अभियान को जन सामान्य से जोडने का
प्रयास किया जा रहा है और यह जन आंदोलन बने परन्तु कोलारस नगर में अनेक
स्थानो पर आज भी गंदगी से पटे पडे घूरे सहित अनेक खाली प्लॉट यह संदेश दे
रहे है कि कोलारस में सरकार का स्वच्छता अभियान कैसे सफल होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!