रंजिशन मकान को किया आग के हवाले, गृहस्थी का सामान जला

शिवपुरी। ग्राम खनियाधाना के ग्राम भयावन में विगत रात्रि मछावन निवासी आरोपी दयाराम सेवक ने फरियादी रामसेवक पुत्र वासुदेव केवट के मकान में पुरानी रंजिश के चलते आग लगा दी। जिससे रामसेवक के घर में रखा 50 हजार रूपए कीमत का गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 436 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।